फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No office for the councilors to sit, uproar in the meeting of the city council Ner Chowk

पार्षदों को बैठने के लिए कार्यालय नहीं, नगर परिषद नेरचौक की बैठक में हंगामा

Tue, 18 Jan 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
No office for the councilors to sit, uproar in the meeting of the city council Ner Chowk
नगर परिषद नेरचौक की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते पार्षदग और अध्यक्ष। संवाद - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक में हुई बैठक में पार्षदों के बैठने के लिए कार्यालय न बन पाने पर खूब हंगामा हुआ। बैठक में पार्षदों ने इसके निर्माण में हो रही देरी पर रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी वार्डों में 20-20 एलईडी लाइटों लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी राणा ने की। इस दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। परिषद कार्यालय निर्माण की विस्तृत जानकारी के बारे में मांग उठाई। बैठक में फैसला लिया कि नेरचौक नगर परिषद की सफाई व्यवस्था अब वार्ड स्तर सुदृढ़ होगी। पहले इसे 3 जोनों में बांटा था। शीघ्र ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस दौरान कुछ पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए ठेकेदारों के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक से पहले नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को नगर परिषद के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी और एसडीएम स्मृतिका नेगी ने पार्षदों को अपनी सभी शिकायतों को लिखित में देने के बारे में कहा, ताकि शीघ्र ही कार्यवाही की जा सके। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष परम देव अभिलाषी, मीना कुमारी, शक्ति सिंह, गोविंद, विजय, शक्ति, मनोज, मीना, गायत्री देवी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed