फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No new tax imposed on the people of Sundernagar city

सुंदरनगर शहर के लोगों पर नहीं लगाया कोई नया कर

Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
No new tax imposed on the people of Sundernagar city
सुंदरनगर नगर परिषद की बजट को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और अन्य पार्षद? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर ने वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट पारित कर दिया है। शहरवासियों पर कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बजट बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर प्रस्तुत बजट के अनुसार नगर परिषद को विभिन्न संसाधनों से 2022-23 के दौरान 24.71 करोड़ की आय होगी। वेतन, भत्तों और अन्य विकास कार्यों पर करीब 23.93 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद को अचिह्नित राशि पर ब्याज प्राप्ति के रूप में करीब 75 लाख की आमदनी होगी। करीब एक करोड़ रुपये कर्मचारियों की पगार और भत्तों पर खर्च होंगे। टेंडर, कॉपिंग फीस और रद्दी विक्रय से 20 लाख की आय होगी। भवन एवं भूमि कर (गृहकर) से दो करोड़ की आमदनी होने का लक्ष्य रखा गया है। रेहड़ी शुल्क से 80,000 रुपये, बिजली खपत कर 10 लाख, भवन निर्माण के नक्शों से 10 लाख, पार्किंग शुल्क से 50 लाख, विज्ञापन कर से 5 लाख, शराब बिक्री कर से 10 लाख की राशि एकत्रित होने का लक्ष्य रखा गया है। बजट को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बजट में तहबाजारी से 5 लाख, दुकानों के किराए से 50 लाख, 5वें वित्त आयोग से अनुदान के रूप में 8 करोड़, तह बाजारी और मोबाइल टावर फीस से 15 लाख, विवाह, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से एक लाख, पशु वध गृह से 25,000 की आमदनी का लक्ष्य रखा गया है। डोर-टू डोर कचरा एकत्र करने से 50 लाख, पार्किंग के लिए नगर परिषद को 3 करोड़ की राशि प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 4 करोड़ रुपये, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 10 लाख रुपये, डीसी/एसडीएम से अनुदान के रूप में करीब 1.5 करोड़ की रुपये राशि मिलने का अनुमान है। नगर परिषद पार्किंग पर 3 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आकस्मिक व्यय के रूप में 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही पब्लिक हेल्थ एंड कंजरवेंसी पर 1.39 करोड़, मरम्मत कार्य पर 81 लाख, वाटर सप्लाई पर 20 लाख, म्यूनिसिपल कार्य पर 2.15 करोड़, रोड मरम्मत पर 20 लाख, 15वें वित्त आयोग के तहत 4 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 लाख, पार्कों पर 1.5 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना पर 1 करोड़ रुपये, आपदा प्रबंधन पर 15 लाख, कोविड-19 पर 15 लाख, शहरी आजीविका मिशन के तहत 5 लाख की राशि व्यय की जाएगी। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, अन्य पार्षद और कार्यकारी अधिकारी करण भरमौरी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed