फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   no intry in exam without i card

आईडी कार्ड भूले तो परीक्षा देने वंचित रह सकते हैं छात्र

Sat, 15 Oct 2016 06:40 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 15 Oct 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
no intry in exam without i card
परीक्षा - फोटो : demo pic
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली ने वल्लभ कॉलेज मंडी के छात्रों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कॉलेज में विज्ञान और ज्योग्राफी की प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा कॉलेज में 18 को अनुपूरक परीक्षा है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस छावनी में तबदील हुए मंडी कॉलेज व पड्डल में एंट्री के लिए आईडी कार्ड न होने पर छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी छात्र के पास आईडी मौजूद नहीं होगी तो विद्यार्थी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज और जिला प्रशासन के लिए परीक्षाएं सुचारु रूप से करवाना गले की फांस बन गया है। शनिवार को इस सिलसिले में कॉलेज में भाजपा नेताओं सहित केंद्र से आए अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। दिन भर कॉलेज में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों की आवाजाही रही। इससे कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अवकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 17 और 18 अक्तूबर को तो कॉलेज परिसर तक पहुंचना भी आसान नहीं होगा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज के मुख्य द्वार को रविवार से आवाजाही के लिए बंद किया जा रहा है और आवाजाही पड्डल गेट से होगी। पुलिस की कड़ी निगरानी में इसके बाद विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश हो सकेगा। एक-एक विद्यार्थी का आई कार्ड चेक करने के बाद ही उन्हें कॉलेज भेजा जाएगा। खास बात यह है कि कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या करीब 6000 है। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों के लिए भी हर एक विद्यार्थी की आईडी चेक करना मुश्किल हो जाएगा। प्राचार्य अशोक अवस्थी ने कहा कि जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत करवा दिया गया है। प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परीक्षाओं में किसी प्रकार की अड़चन न आए इसके लिए कॉलेज प्रशासन उचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed