फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No footpaths are built on the roads, pedestrians are losing their lives in accidents.

Mandi News: सड़कों में नहीं बने फुटपाथ, हादसे में जान गवां रहे राहगीर

Sat, 28 Mar 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 28 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
No footpaths are built on the roads, pedestrians are losing their lives in accidents.
राहगीरों का शहर में पैदल चलना खतरे से खाली नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर की सड़कों में फुटपाथ न बनने से लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। मुख्य बाजार में पैदल गुजर रहे लोगों की सुरक्षा पर स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद का अधिक ध्यान न देने से अब पैदल गुजरना खतरे से खाली नहीं रहा है।
शहर में तेज रफ्तार बाइक चालकों पर पुलिस की सख्ती का असर नहीं दिख रहा है। कुछ माह पहले एक दोपहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। बीते सोमवार को फिर दोपहिया वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत के बाद अब शहरवासियों ने फुटपाथ के निर्माण के लिए आवाज उठाई है।
विज्ञापन


करीब चार किलोमीटर तक फैले शहर में यातायात की व्यवस्था दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और पैदल चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुजुर्ग या बच्चे आए दिन किसी न किसी हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब सड़क से ऊंचाई पर फुटपाथ बनाने को लेकर भी लोगों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में वाहनों के दबाव के बीच जब लोगों ने सड़क को आर पार करना चाहा तो अपनी जान भी जोखिम में डालनी पड़ी। स्कूली बच्चों को सड़क पर चलने के दौरान जोखिम भी उठाना पड़ा। इधर, सरकाघाट सड़क की बात करें तो यहां पर भी बस अड्डे से रेलवे क्रॉसिंग तक लोगों को तेज रफ्तार वाहनों से बचकर पैदल चलने के दौरान अनेकों परेशानियां भी झेलनी पड़ रही है।

उधर, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि जोगिंद्रनगर शहर की सड़कों में फुटपाथ की संभावनाओं को तलाशने के लिए संबंधित विभाग व नगर परिषद को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
बॉक्स
क्या कहते है शहरवासी
शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में गुजर रहे दो व चार पहिया वाहनों की बेहताशा स्पीड भी हादसों का कारण बन रही है। ऐसे में स्पीड लिमिट निर्धारित करें ताकि शहर की सड़कों में हर कोई आसानी से गुजर पाए।
- गुरप्रीत, कारोबारी
जोगिंद्रनगर शहर में आए दिन दोपहिया वाहन चालकों की चपेट में आकर हादसों का शिकार हो रहे आम लोगों की परेशानियों का सामाना कर रहे है। स्थानीय पुलिस को बेलगाम बाईक चालकों पर नकेल कसे ताकि शहरी क्षेत्र में हादसों के ग्राफ को रोका जा सके।

-रवि कुमार, कारोबारी
फुटपाथ के निर्माण से राहगीरों की राह सुरक्षित होगी। ऐसे में स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को जल्द कवायद शुरू कर देनी चाहिए।
अनिता ठाकुर, शहरवासी
शहर में वाहनों के अधिक दबाव के बीच अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग परेशानियों का सबब बनी है। समाधान को लेकर पुलिस और प्रशासन से भी आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है ताकि सड़क हादसों और जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।- अर्शप्रीत, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed