{"_id":"0e70eb6345199c4b10462b61e2afdb86","slug":"no-facility-in-govt-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के सरकारी अस्पतालों में पांच बजे बाद नहीं हैं इमरजेंसी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के सरकारी अस्पतालों में पांच बजे बाद नहीं हैं इमरजेंसी नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के सरकारी अस्पतालों में शाम पांच बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी के लिए विशेष नंबर नहीं होना मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का काम बन गया है। कार्यदिवस के दौरान सुबह से दस से पांच बजे तक सरकारी अस्पतालों के नंबरों पर कई कोशिश के बाद जानकारी मिल जाती है। पांच बजे के बाद जानकारी के लिए अधिकतर स्वास्थ्य संस्थानों में इमरजेंसी नंबर ही नहीं हैं।
विज्ञापन
आपातकाल के दौरान डॉक्टर और अन्य जानकारी के लिए अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद हकीकत जांचने के लिए ‘अमर उजाला’ ने शनिवार को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लैंडलाइन नंबरों पर नियमित अंतराल में कॉल कर वास्तविकता को परखा। ऐसे मेें कुछ स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाएं बदहाल तो कुछ की सेवाएं बढ़िया थी। पांच बजे के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में फोन न उठाने या विशेष नंबर न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने इस मामले में संबंधित विभाग से इमरजेंसी में भी नंबर स्थापित करने का आग्रह किया है। जोनल अस्पताल मंडी के नंबर 01905-22928 पर 02:02 पर पहली कॉल की। कर्मचारी ने फोन उठाया। पूछने पर सुनील ने बताया कि पांच बजे के बाद इमरजेंसी के लिए होमगार्ड गुमटी के नंबर 01905-223433 पर कॉल किया जा सकता है। नंबर से आपातकाल में डॉक्टर और अन्य ली जा सकती है।
विज्ञापन
सुंदरनगर अस्पताल के नंबर 01907-266223 पर 02:05 मिनट पर पहली कॉल की गई। किसी ने भी फोन नहीं उठाया। 02:13 मिनट दूसरी कॉल करने पर कर्मचारी ने फोन उठाया। पूछने पर टेक सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद भी कर्मचारी इसी नंबर पर जानकारी देते हैं। बीबीएमबी अस्पताल सुंदरनगर के नंबर 01907-262396 पर 02:15 मिनट पर कॉल की गई। नंबर व्यस्त चल रहा था। 02:20 मिनट पर दूसरी कॉल करने पर कर्मचारी ने फोन उठाया। पूछने पर बताया कि 24 घंटे इसी नंबर पर कॉल करने पर जानकारी मिल सकती है।
सरकाघाट अस्पताल के नंबर 01905-231947 पर 02:06 मिनट पर पहली कॉल की। कर्मचारी ने फोन उठाया और इनडोर का नंबर बताते हुए 24 घंटे इसी नंबर जानकारी मिल सकती है, के बारे में बताया। बल्ह घाटी के रत्ती अस्पताल के नंबर 01905-242296 पर 02:08 मिनट पर कॉल की गई। कर्मचारी ने पांच बजे के बाद इमरजेंसी के लिए 108 पर कॉल करने की सलाह दी। सीएचसी गोहर के नंबर 01907-250292 पर पहली कॉल 02:27 बजे की गई। किसी ने फोन नहीं उठाया। दूसरी कॉल 02:35 पर कॉल की गई। कॉल नहीं रिसीव की गई। तीसरी कॉल 02:40 मिनट और चौथी 02: 42 बजे की गई। दोनों बार नंबर पर बीप होने की आवाज आई।
सीएचसी गोहर के प्रभारी डॉ कुलदीप के अनुसार फोन खराब चल रहा है। फोन ठीक करने के लिए बीएसएनल के कर्मचारी आज ही कार्यालय आए हैं। अस्पताल में पांच बजे के बाद इमरजेंसी नंबर भी नहीं है। सीएचसी धर्मपुर के नंबर 01905-272038 पर 02:36 बजे पहली कॉल की गई। नंबर पर बीप होने की आवाज सुनी। 02:49 बजे दूसरी, 02:42 पर तीसरी व 02:45 पर तीसरी कॉल करने पर भी बीप टोन ही मिली।
सीएचसी धर्मपुर के प्रभारी डॉ दीपक के अनुसार ‘अमर उजाला’ से ही फोन न चलने की सूचना मिली है। अस्पताल में पांच के बाद कोई इमरजेंसी नंबर नहीं है। करसोग अस्पताल के नंबर 01907-222218 पर पहली कॉल 02:38 बजे की गई। अधीक्षक बालमुकुंद ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद इस नंबर पर बातचीत नहीं हो सकती है।