{"_id":"56e943884f1c1b6d5b8b4644","slug":"no-doctor-in-health-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर और न ही फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर और न ही फार्मासिस्ट
मंडी बालीचौकी
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन गर्भधारण रोकने के अलावा गर्भाश्य के कैंसर की संभावना को भी खत्म कर देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत थाटा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस केंद्र के अधीन दो पंचायतों की पांच हजार आबादी आती है लेकिन पिछले तीन वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र को स्थायी डॉक्टर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
केंद्र में चिकित्सक न होने के बारे में कई बार ग्रामीण विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। यहां स्वास्थ्य केंद्र रांगचा से फार्मासिस्ट को अस्थायी तौर पर भेजा गया है, पर उक्त फार्मासिस्ट भी नहींस्वास्थ्य केंद्र का जिम्मा चौकीदार के हवाले है।
विज्ञापन
इस केंद्र को एक चौकीदार और एक सफाई कर्मचारी रोजाना सुबह खोलते हैं और शाम को बंद कर देते हैं। इधर, ग्राम पंचायत थाटा की पहुंचा है। वर्तमान में प्रधान इंद्रा देवी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया तो मौके पर एक चौकीदार और सफाई कर्मचारी मिला।
विज्ञापन
ग्राम सभा में प्रस्ताव डालकर यहां स्टाफ की नियुक्त करने की मांग की है। पंचायत समिति उपाध्यक्ष भोप सिंह ने बताया कि हिमाचल सरकार सराज क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। सराज क्षेत्र में कई विभागों में सैकड़ों पद खाली हैं। जिससे जनता को परेशानी हो रही है। सरकार को तुरंत प्रभाव से डॉक्टर की तैनाती करनी चाहिए। वहीं, कार्यवाहक एसडी एएमओ चैलचौक डा. योग राज शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी के बारे में उच्च अधिकारी को जानकारी भेज दी है। अधिकारियों से बातचीत कर समस्या सुलझा ली जाएगी।