{"_id":"661fb90aeab114faca0b6d8d","slug":"no-alternative-arrangements-were-made-and-public-toilets-were-demolished-mandi-news-c-90-1-mrt1064-124356-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वैकल्पिक व्यवस्था की नहीं और तुड़वा दिया सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वैकल्पिक व्यवस्था की नहीं और तुड़वा दिया सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन
अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के साथ शौचालय होने से फैल रही बदबू, मरीज व स्टाफ भी परेशान
पैलेस कॉलोनी वार्ड का मामला, वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग
नगर निगम का दावा- सड़क खुलवाने के लिए तुड़वाया शौचालय, नए का टेंडर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के बाहर बनाए सार्वजनिक शौचालय को गिराने के बाद अब दुकानदार और ऑटो चालक शौच के लिए जोनल अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड के साथ बने शौचालय पर इन दिनों भार बढ़ गया है। साथ ही बदबू फैल रही है। इससे इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ अस्पताल स्टाफ भी परेशान है।
नगर निगम ने पैलेस कॉलोनी वार्ड में अस्पताल के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय को सड़क चौड़ा करने के चलते एक माह पहले गिरा दिया था। इस कारण और चालकों में रोष है कि एक माह बाद भी न तो कोई काम शुरू हो रहा है और न ही शौच के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मजबूरी में करीब 60 दुकानों के 100 से ज्यादा पुरुष और महिला दुकानदार और करीब 20 ऑटो चालक अस्पताल में शौच जाने को मजबूर हैं। हालात ऐसे बन रहे हैं कि शौचालय में चालकों और दुकानदारों काे लाइनों में लगना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि अस्पताल के शौचालय की हालत भी सही नहीं है। इससे संक्रमण का भी खतरा सताने लगा है।
दुकानदार डागू राम, प्रवीण गोयल, कीर्तन सिंह, देवेंद्र वैद्या, ईश्वर समेत अन्य ने बताया कि नगर निगम से गुहार लगाने के बाद समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय पार्षद को भी कई बार बताया गया है। मामले को लेकर अब उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिलेंगे और वैकल्पिक शौचालय की व्यवस्था की मांग की जाएगी। दुकानदार अशोक ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय गिराने से अब मजबूरी में दुकान छोड़कर अस्पताल जाना पड़ रहा है। समय भी खराब हो रहा है और संक्रमण फैलने का भी डर लग रहा है। एक माह हो गया है, लेकिन अभी तक शून्य काम हुआ है। निगम को शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। दुकानदार गोपाल शर्मा ने बताया कि शौचालय गिराने के बाद बाजार के करीब 80 दुकानदार परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को पेश आ रही है। उनका शौचालय तीन साल से बंद है।
विज्ञापन
कोट्स
सड़क खुलवाने के लिए यहां पर शौचालय को गिराया गया है। नए शौचालय बनाने के लिए टेंडर अवार्ड हो गया है। दुकानदारों और ऑटो चालकों की समस्या जायज है। जल्द शौचालय का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-सुमन ठाकुर, पार्षद, पैलेस कॉलाेनी वार्ड