फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nitya Rana tops in nursery fairy race

Mandi News: नर्सरी फेयरी रेस में नित्या राणा अव्वल

Tue, 18 Nov 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nitya Rana tops in nursery fairy race
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर (मंडी) का वार्षिक खेल महोत्सव ‘सिनर्जी 2025 रिदम एंड रेस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. पदम गुलेरिया ने नन्हे खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सुमन गुलेरिया और वंदना गुलेरिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सरी फेयरी रेस में नित्या राणा, सुपर बॉय रेस में ऋषि ठाकुर, एलकेजी पिक एंड रन में इनाया गुप्ता और यूकेजी गेट रेडी एंड रन में प्रानिका वालिया ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कक्षा पहली की बेनिशा मॉडगिल, दूसरी की भार्गवी ठाकुर, तीसरी की दीपांजलि, चौथी की सिरात और पांचवीं की चार्वी ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। बाल वर्ग में आदित्य ठाकुर, राघव नेगी, आरव वैद्य, पर्थ सहित कई खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों की तालियां बटोरीं। कक्षा पांचवीं की कन्या और बाल रिले टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। मुख्य अतिथि डॉ. गुलेरिया ने छात्रों के मनोबल की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed