{"_id":"685e874b9fd667a23a0ca92c","slug":"nine-thousand-rupees-fine-collected-on-banned-polythene-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160535-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रतिबंधित पॉलिथीन पर वसूल किया नौ हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रतिबंधित पॉलिथीन पर वसूल किया नौ हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने लडभड़ोल क्षेत्र में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के निरीक्षक केसी पुरी की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को लडभड़ोल क्षेत्र में छापा मार कर 18 दुकानों में निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताओं पर नौ दुकानदारों के चालान काटे। फल एवं सब्जी की दुकानों में मूल्य सूची न मिलने पर उन्हें फटकार लगाई। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर नौ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग केसी पुरी ने बताया कि जिन दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। नियमों के विपरीत कारोबार कर रहे कारोबारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा है। तय दामों से अधिक मुनाफा कमाने वाले कारोबारियों पर भी विभाग की कार्रवाई जारी है। बताया कि औचक निरीक्षण में कुछ दुकानों में खामियां मिली हैं, इन्हें सुधारने के लिए कहा गया है।
000