फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nikunj Mahajan selected for the National Inspiration Program.

Mandi News: राष्ट्रीय प्रेरणा कार्यक्रम के लिए निकुंज महाजन चयनित

Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nikunj Mahajan selected for the National Inspiration Program.
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी स्कूल सुंदरनगर के कक्षा 12वीं के छात्र निकुंज महाजन का चयन शिक्षा मंत्रालय की प्रतिष्ठित आवासीय शिक्षण पहल ‘प्रेरणा’ के लिए हुआ है। अब निकुंज गुजरात के वडनगर में आयोजित होने वाले एक सप्ताह के राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जिले और स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 9 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में आयोजित ‘प्रेरणा उत्सव 2026-27’ में मंडी जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इस अवसर पर डीएवी सुंदरनगर के विद्यार्थियों साधना ठाकुर और निकुंज महाजन ने अपने ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रत्येक जिले से दो विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया के तहत निकुंज महाजन का चयन इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान निकुंज को देश के प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों तथा आईआईटी गांधीनगर और आईआईएम अहमदाबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्राप्त होगा। इसी कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय हटौण (पंडोह) की छात्रा रिया सोनी का भी चयन हुआ है। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने निकुंज को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके माता-पिता रमित गुप्ता और भवनीत गुप्ता को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed