फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Night shelters have been built, but people are not aware

Mandi News: रैन बसेरे तो बना दिया, पर लोगों को जानकारी नहीं

Thu, 11 Apr 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Night shelters have been built, but people are not aware
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में अभी भी फर्श और बैचों पर खुले आसमान के नीचे रातें गुजार रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में कोई भी खुले आसमान के नीचे रात न काटे, इसके लिए रामलीला मैदान के दो मंजिला रैन बसेरा भवन में निराश्रितों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। फिर भी जानकारी पात्र लोगों तक न पहुंचने से अभी भी सार्वजनिक स्थानों में जरूरतमंद लोग रात काटने को मजबूर हैं।

शहरी क्षेत्र के बस अड्डे, रेलवे स्टेशन में अभी भी लोग फर्श और यात्री विश्राम बैंचों में रात काट रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताते हुए स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद से सूचनाओं का अधिक से अधिक प्रसार करने और खुले आसमान के नीचे रात काटने वालों को नगर परिषद के रैन बसेरे में पहुंचाने की मांग उठाई है। बस अड्डे में कारोबार कर रहे प्यार चंद, विजय कुमार, आशीष ने बताया कि हजारों लाखों का खर्चा निराश्रितों के लिए किया गया है। जिसकी जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक न पहुंचने से लोग अभी भी खुले आसमान के नीचे रात काट रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद और प्रशासन अगर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन योजनाबद्ध तरीके से करे तो जरूरतमंद लोगों को रात्रि ठहराव की सुविधा बहुमंजिला भवन में मिलेगी। बता दें कि नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रैन बसेरे में ही दो मंजिला भवन में बीस से तीस लोगों के रात्रि ठहराव की व्यवस्था उपलब्ध करवा रखी है। लेकिन इसका अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद परिवारों को इसलिए नहीं मिल पा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि नगर परिषद के रैन बसेरे में निराश्रितों को रात्रि ठहराव की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवा रखी है। जरूरतमंद लोग इसका लाभ अधिक से अधिक उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed