फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NHAI officials did not attend zila parishad meeting, complained to Gadkari

Mandi News: जिप बैठक में नहीं पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी, गडकरी से की शिकायत

Tue, 31 Dec 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
NHAI officials did not attend zila parishad meeting, complained to Gadkari
जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते जिप अध्यक्ष पाल वर्मा और अन्य अ​धिकारी।
मंडी। जिला मंडी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किए गए अधूरे कार्य के चलते हो रहे नुकसान पर जिला परिषद सदस्य मुखर हो गए हैं। मंगलवार को जिला परिषद की बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों के नदारद रहने पर सदस्यों ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सदन के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के ध्यान में लाया कि जिले में एनएचएआई की ओर से हाईवे निकालने के बाद डंगे आदि न लगाने से भारी नुकसान पहुंचा है। नालियों की व्यवस्था भी सही नहीं है। हाईवे पर फुटब्रिज को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी जवाबदेही से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि एनएचएआई की वजह से जितना भी नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई करवाई जाए। फोरलेन पर पहले से प्रस्तावित तीन फुटब्रिज के अलावा दो अन्य फुटब्रिज धनोटू और कनैड में बनाने की मांग की। पहले मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नौलखा, भौर और तरोट में फुटब्रिज बनाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला परिषद सभागार भ्यूली में पार्षदों की त्रैमासिक बैठक हुई। जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर मंथन किया गया। बैठक में जिला परिषद मंडी के माध्यम से चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के लिए 33.74 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन जैसे विविध नए और पुराने मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने लंबित मुद्दों पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्योरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........

विभागीय अधिकारी भी रहे नदारद
बैठक में अधिशासी अभियंता वर्ग श्रेणी के अधिकारियों की ओर से सहायक और कनिष्ठ अभियंता भेजने पर नाराजगी जताई गई। जिप सदस्यों ने बड़े अधिकारियों के न आने पर गुस्सा जाहिर कर प्रदेश सरकार को सदन के माध्यम से प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव में अधिकारियों के न आने का कारण और उन पर कार्रवाई की मांग की गई।


...........
बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों के न आने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रस्ताव भेजा गया। अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने से सड़क एवं परिवहन से संबंधित मामलों का निपटारा नहीं हो पाया है।
-पाल वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed