फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NHAI demolished two buildings in Bhaur

Mandi News: एनएचएआई ने भौर में गिराए दो भवन, मुआवजा लेने के बाद भी नहीं छोड़ रहे थे कब्जा

Wed, 14 Aug 2024 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
NHAI demolished two buildings in Bhaur
सुंदरनगर के भौर में एक भवन को तोड़ने में जुटी मशीनरी। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। कीरतपुर-नागचला फोरलेन पर सुंदरनगर के भौर में एनएचएआई ने मंगलवार को दो भवनों को जेसीबी मशीन लगाकर गिरा दिया। फोरलेन की जद में आने का मुआवजा लेने के बावजूद भी मालिक भवन खाली नहीं कर रहे थे। एनएचएआई ने तहसीलदार सुंदरनगर की उपस्थिति में पुलिस के साथ मिलकर इन भवनों को गिराया.
विज्ञापन

फोरलेन परियोजना के तहत कई भवन मालिकों ने मुआवजा तो ले लिया था, लेकिन अपने भवन न तो पूरी तरह से तोड़े और न ही खाली किए। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने इन भवनों पर अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी किए थे। उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए एनएचएआई ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद रही, ताकि कोई विरोध न हो। दो भवनों को तोड़ा गया है और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि लोग स्वेच्छा से कब्जे खाली नहीं करेंगे, तो आगामी दिनों में और भी कार्रवाई की जाएगी। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने कहा कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है और सभी से अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपने कब्जे खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीलदार अंकित शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना के तहत यह कार्रवाई एनएचएआई द्वारा अमल में लाई गई है। जिसमें प्रशासन और पुलिस ने मौका पर सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed