{"_id":"57aa0d074f1c1be15bee452f","slug":"nh-eight-hour-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर-सरकाघाट नेशनल हाइवे आठ घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट नेशनल हाइवे आठ घंटे ठप
मंडी
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
एच पर गिरे बड़े पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांगणा (मंडी)। बरसात के चलते जोगिंद्रनगर-सरकाघाट नेशनल हाईवे पर ठाणागढ़ के समीप ल्हासा गिरने से यातायात आठ घंटे तक बाधित रहा। गत रविवार को भी इस जगह ल्हासे गिरने से यह सड़क अवरुद्ध रही थी। सड़क पर लगातार ल्हासे गिर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थरों को ब्लास्ट से तोड़ कर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल करवाया। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट एनएच पर गत कई सालों से ल्हासे गिरने और भूस्खलन होने का सिलसिला लगातार जारी है। बरसात में इस सड़क पर हर बार यह समस्या पेश आती है। समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से गत एक दशक से क्षेत्र के लोगों को इस सड़क पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बसाही से काढ़ापतन पुल तक सड़क की हालत खस्ता है। जगह-जगह ल्हासे गिरे हैं। स्थानीय लोगों ने समय रहते सड़क की हालत में सुधार की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्यार चंद ने कहा कि सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थरों को ब्लास्ट करके हटा दिया गया है। दोपहर तीन बजे सड़क को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन