फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NH construction work will speed up, arrangements will be made before the rains

Mandi News: तेज होगा एनएच के निर्माण कार्य, बरसात से पहले व्यवस्थित होगा

Tue, 23 Apr 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
NH construction work will speed up, arrangements will be made before the rains
कोटली बाजार की निकासी नालियों को भी सही किया जाएगा
विज्ञापन

एसडीएम के समक्ष हुई संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की कंपनी के साथ बैठक
कोटली-धर्मपुर-जालंधर एनएच का निर्माण कर रही कंपनी के उच्चाधिकारियों ने दिलाया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कोटली-धर्मपुर-जालंधर एनएच 003 का निर्माण कर रही कंपनी के उच्चाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सड़क के काम में तेजी लाई जाएगी और बरसात से पहले एक माह के अंदर उच्च मार्ग को व्यवस्थित किया जाएगा। यही नहीं एनएच निर्माण के करण उप मंडल मुख्यालय कोटली के बाजार की क्षतिग्रस्त निकास नालियों को ठीक कर सफाई व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। मंगलवार को कोटली के एसडीएम असीम सूद के समक्ष एनएच 003 संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया।
बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रशांत मोहन, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, ग्राम पंचायत कोटली के उपप्रधान ठाकुर मोहन सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरिदास शामिल रहे। बीते शनिवार राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के मन माने रवैये से नाराज संघर्ष समिति सहित पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल कोटली, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, महिला मंडल आदि संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल कोटली के एसडीएम से मिला था। इसे देखते हुए उन्होंने यह बैठक बुलाई थी। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कंपनी की ओर से कलवर्ट बनाने के लिए खोदे गए बड़े-गड्ढे और तमाम स्थानों पर अवैध डंपिंग के परिणाम स्वरूप बरसात के मौसम में भयंकर बाढ़ आने की आशंका जताई। इसके अलावा निर्माण कार्य के चलते हुई खुदाई से करीबन समूचे सड़क मार्ग के ऊबड़-खाबड़ हो जाने से प्रतिदिन होने वाले वाहनों के नुकसान तथा दुर्घटनाओं के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। धूल मिट्टी के साम्राज्य से परेशान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए दिन में कम से कम चार दफा पानी के छिड़काव की मांग उठाई। निर्माण कार्य के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी कोटली बाजार की निकास नालियों से फैल रही गंदगी एवं बदबू से व्यापारियों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों सुमित साहा, अवतार और हनी ठाकुर ने संघर्ष समिति को भरोसा दिलाया कि आगामी दो दिनों के अंदर कोटली बाजार की निकास नालियों को व्यवस्थित कर साफ कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य में तेजी लाकर बरसात से पहले पहले सड़क मार्ग के हालात सामान्य एवं सुरक्षित कर दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य के दौरान ध्वस्त हो चुके कोटली के श्मशानघाट के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किए जाने का भी भरोसा दिलाया। बलाहर बावड़ी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed