{"_id":"68418216abbf2ec6f70e566f","slug":"new-voters-will-be-found-by-searching-panchayat-records-mandi-news-c-90-1-ssml1045-158330-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत रिकॉर्ड खंगालकर ढूंढे जाएंगे नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत रिकॉर्ड खंगालकर ढूंढे जाएंगे नए मतदाता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए अब पंचायत का रिकॉर्ड खंगालकर नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य बीएलओ करेंगे।
लघु सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में यह निर्देश निर्वाचक अधिकारी एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने जारी किए। एक अक्तूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 131 बीएलओ को फील्ड में कार्य करने की हिदायत दी है।
उधर, निर्वाचन सहायक मोहन सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण करेंगे। ऐसे सभी पात्र नागरिकों की पहचान भी करेंगे, जो किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बीएलओ को कहा कि छूटे हुए मतदाता, शादी तथा मृत्यु संबंंधित रिकॉर्ड के संबंध में संबंधित पंचायत सचिव से जांच पड़ताल करें ताकि एक भी मतदाता न छूटे। संवाद