फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New mortuary cabinet installed in regional hospital

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में नया मॉर्चरी कैबिनेट स्थापित

Tue, 24 Sep 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 24 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
New mortuary cabinet installed in regional hospital
जोनल अस्पताल मंडी के शव गृह स्थापित की किए जा रहे कैबिनेट। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में हादसों और दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों और लावारिस शवों को सुरक्षित रखने के लिए नई मॉर्चरी कैबिनेट स्थापित की जा रही है। इस नई कैबिनेट में एक साथ चार शवों को रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

पुरानी कैबिनेट में खराबी आने के कारण शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया था। अस्पताल प्रशासन ने रोगी कल्याण समिति के तहत नई कैबिनेट स्थापित करने का निर्णय लिया है। सोमवार को संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने अस्पताल अधिकारियों की मौजूदगी में कैबिनेट को स्थापित किया। हालांकि, इसे सुचारू रूप से चलाने में एक सप्ताह का समय लगेगा, और इसके लिए एक अन्य इंजीनियर का अस्पताल आना बाकी है।
विज्ञापन

पुरानी कैबिनेट का कूलिंग सिस्टम खराब हो गया था, जिससे शवों को रखने में परेशानी हो रही थी, विशेषकर बेसहारा शवों को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। नई कैबिनेट में कूलिंग व्यवस्था के कारण शवों के खराब होने का खतरा नहीं रहेगा और उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि पुरानी मॉर्चरी लंबे समय से खराब थी, इसलिए आरकेएस के सहयोग से नई कैबिनेट की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed