फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New executive committee of Seva Bharti Vivekananda Hostel Committee formed

Mandi News: सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास समिति की नई कार्यकारिणी गठित

Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Seva Bharti Vivekananda Hostel Committee formed
मित्र देव बने सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास के अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास समिति के चुनाव सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत सचिव अवतार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व समिति के अध्यक्ष खेमचंद शास्त्री ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि खेमचंद शास्त्री को सलाहकार, मित्र देव को अध्यक्ष, पवन मिन्हास को सचिव, एमपी राणा एवं सरदार निर्मल सिंह उर्फ भोला भाई को उपाध्यक्ष, संदीप बहल को कोषाध्यक्ष तथा मंजू देवी, कृष्णा देवी और चंद किशोर को सदस्य नियुक्त किया गया है। हेमंत को छात्रावास सेवा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। प्रांत सचिव अवतार ने कहा कि नई कार्यकारिणी का प्रमुख दायित्व छात्रावास के समग्र विकास और उत्थान के लिए कार्य करना होगा। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। संगठन का उद्देश्य समाज में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, अनुशासन, धार्मिक परंपराओं और शिक्षा के मूल्यों को बढ़ावा देना तथा गरीब, असहाय और वंचित लोगों की सहायता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed