फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New CBSE schools should have CHTs on the lines of KVs.

Mandi News: नए सीबीएसई स्कूलों में केवी की तर्ज पर हो सीएचटी की नियुक्ति

Tue, 25 Nov 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
New CBSE schools should have CHTs on the lines of KVs.
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतड़ा प्रथम ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतड़ा प्रथम के प्रधान कपिल राव ने कहा कि नए सीबीएसई स्कूलों की स्थापना से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। नए सीबीएसई स्कूलों में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर ही सीएचटी अध्यापकों की नियुक्ति की जानी चाहिए।
संघ के सचिव नरेश शर्मा ने कहा कि इन विद्यालयों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि इनकी नींव उच्च स्तरीय हो। इसलिए इन स्कूलों में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की नियुक्ति भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की तर्ज पर की जानी चाहिए। केंद्रीय विद्यालयों में प्राथमिक स्तर पर मुख्याध्यापक के पदों की व्यवस्था पहले से मौजूद है।
विज्ञापन

संघ ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि नए सीबीएसई विद्यालयों के लिए सरकार अध्यापकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती मेरिट-आधारित व्यवस्था से करने जा रही है, परंतु इन स्कूलों की धुरी माने जाने वाले केंद्रीय मुख्य शिक्षकों का कहीं उल्लेख नहीं है। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि जिस प्रकार अध्यापकों और प्रधानाचार्यों के चयन के लिए मेरिट-आधारित टेस्ट की व्यवस्था की जा रही है, इसी प्रकार इन सीबीएसई विद्यालयों में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के चयन के लिए भी इसी परीक्षा व्यवस्था को लागू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed