फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nerchok Medical College canteen closed

नेरचौक मेडिकल कॉलेज की कैंटीन बंद

Tue, 10 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nerchok Medical College canteen closed
नेरचौक मेडिकल कॉलेज की बंद पड़ी कैंटीन। - फोटो : Mandi
मंडी। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक की कैंटीन बंद हो गई है। इससे प्रशिक्षु डॉक्टरों, नर्सों, तीमारदारों और स्टाफ को बहुत परेशानी हो रही है। जरूरी खाद्य सामग्री के लिए कैंपस से बाहर नेरचौक बाजार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कैंटीन का टेंडर कर दिया गया है। महज एक ने ही टेंडर भरा है। कम से कम तीन का टेंडर भरना जरूरी है, तभी कैंटीन का आवंटन किया जा सकता है। स्टाफ और तीमारदारों को जूस, चाय, खाना और अन्य खाद्य एवं पेय सामग्री खरीदने में परेशानी हो रही है। अस्पताल में रोजाना 1,000 से 1,100 की ओपीडी होती है। इससे स्टाफ, प्रशिक्षु डॉक्टर, नर्सों और मरीजों-तीमारदारों को कैंटीन बंद होने से कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएल वर्मा ने कहा कि कैंटीन का टेंडर किया गया है। एक ही व्यक्ति ने आवेदन किया है। अगर जरूरत पड़ी तो नया टेंडर किया जाएगा। नाचन क्षेत्र के महंत राम ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार यहां पर दाखिल थे तो उन्हें भी यहीं रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें खाने पीने के लिए बाजार ही जाना पड़ा। उधर बिलासपुर के प्रेम सिंह ने कहा कि उनकी बहन अस्पताल में दाखिल थी। मरीज को तो खाना अंदर से ही मिल जाता था, मगर अन्य तीमारदारों के लिए खाना बाहर से महंगे दामों पर मंगवाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed