फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nela ward in mandi mc, sanitized the way and home

नेला वार्ड में घर, रास्ते किए सैनिटाइज

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nela ward in mandi mc, sanitized the way and home
मंडी। नगर निगम की सैनिटाइजेशन मुहिम के तहत रविवार को नेला वार्ड के युवकों ने पार्षद राजेंद्र मोहन की अगुवाई में वार्ड को सैनिटाइज किया। युवाओं ने घर-घर पहुंच कर छिड़काव किया। वार्ड की गलियों और रास्तों की सफाई की गई।
विज्ञापन

लोगों को मास्क पहनने, उचित सामाजिक दूरी अपनाने तथा बार-बार हाथों को साबुन से धोने या सैनिटाइजर का प्रयोग करने की जानकारी दी। पार्षद और युवाओं ने लोगों को आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वे सभी लोगों की हरसंभव सहायता करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान चड़याणा, सौली खड्ड में भी सैनिटाइजेशन किया गया। महिला मंडल और युवक मंडल चड़याणा ने सभी ग्रामीणों का आह्वान किया कि मिलजुल कर इस महामारी का मुकाबला करें। दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। पार्षद ने कहा कि इस दौरान 15 थर्मामीटर, चार ऑक्सीमीटर तथा आरोग्य भारती की ओर से दिए गए काढ़े का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेला वार्ड में डिजास्टर रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया। यह टीम इलाके में आपदा से प्रभावित व्यक्तियों और आने वाली आपदा पर पूरी नजर रखेगी। रविवार को नगर निगम के सभी 15 वार्डों में पार्षदों की अगुवाई में सैनिटाइजेशन कार्य करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed