फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Neither teachers nor toilets in schools, memorandum submitted to BBMB Chairman

Mandi News: स्कूलों में न शिक्षक, न ही शौचालय, बीबीएमबी चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

Mon, 28 Oct 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 28 Oct 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Neither teachers nor toilets in schools, memorandum submitted to BBMB Chairman
बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी को स्कूलों की दुर्दशा के बारे में बताते स्थानीय लोग। -स्रोत ः जा
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल परियोजना के अंतर्गत सुंदरनगर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक बीएसएल स्कूल में शिक्षकों के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की कमी चल रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को एक ज्ञापन बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पंचायत समिति उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिलीप ठाकुर ने कहा कि बीएसएल परियोजना के विस्थापित लोगों और स्थानीय निवासियों के लिए सुंदरनगर कॉलोनी में ये दोनों स्कूल खोले गए थे। मगर दोनों स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। इसके अलावा स्कूलों में शौचालय की उचित व्यवस्था भी नहीं है। बारिश के दौरान कई कमरों में पानी टपकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इन समस्याओं को कई बार बीबीएमबी के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई हो रही है। लोगों ने बीबीएमबी के चेयरमैन से मांग की कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द से स्टाफ की तैनाती की जाए और शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने लोगों की मांगों और ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत की गई समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed