फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Neither Sanatan culture nor Dev culture will ever end: Shukla

न तो कभी सनातन संस्कृति समाप्त होगी और न ही देव संस्कृति : शुक्ल

Thu, 06 Mar 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Mar 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Neither Sanatan culture nor Dev culture will ever end: Shukla
मंडी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि न तो कभी सनातन संस्कृति समाप्त होगी और न ही देव संस्कृति। इसलिए यह कहना कि आज इस देव समागम का समापन हो रहा है, उचित नहीं होगा। आज हम इस भव्य देव समागम की पूर्णता के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। वह मंडी में बुधवार को सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि आज इस वर्ष का देव समागम पूर्ण हुआ है और अगले वर्ष फिर से इस देव समागम का ऐसा ही भव्य आयोजन होगा। यह एक ऐसा अदभुत देव समागम है जहां देवी-देवताओं को आपसी मिलन एक अलौलिक अहसास करवाता है। हजारों की संख्या में लोग इसके साक्षी बनने यहां आते हैं। मंडी को छोटी काशी कहा जाता है और यहां साक्षात भगवान शिव का निवास है। यहां का महाशिवरात्रि पर्व अपने आप में अनुपम है। सभी सनातनी इसमें शामिल होकर अपनी संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महोत्सव के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कहा कि यह महोत्सव हिमाचल की गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित करते हुए राज्य की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के एक मंच के रूप में कार्य करता है। महोत्सव में 192 से अधिक देवताओं ने भाग लिया और इस देव समागम ने इस आयोजन को भव्यता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायक चंद्रशेखर, इंद्र सिंह, पूर्ण ठाकुर, दलीप ठाकुर, दीप राज, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट व अन्य मौजूद रहे।


महिला मंडल चच्योट को किया सम्मानित
इस मौके पर एनसीसी कैडेट ने आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया और नशामुक्ति का संदेश देने वाले एक नाटक का प्रस्तुतिकरण भी किया। महिला मंडल द्वारा आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मैच की विजेता टीम महिला मंडल चच्योट को राज्यपाल ने 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed