फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Neither call nor OTP, miscreants stole Rs 7.44 lakh from the account

Mandi News: न कॉल और न ही कोई ओटीपी, खाते से शातिरों ने उड़ाए 7.44 लाख रुपये

Sun, 21 Jul 2024 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Neither call nor OTP, miscreants stole Rs 7.44 lakh from the account
मंडी। सावधान हो जाइए...अब हैकर इतने अधिक शातिर हो गए हैं कि आपको न तो फोन आएगा और न ही कोई ओटीपी, मगर बैंक खाते से राशि गायब हो सकती है। ऐसा ही एक मामला मंडी में सामने आया है। इसमें पीड़ित को न तो कोई फोन कॉल आई और न ही किसी तरह का ओटीपी, मगर उसके बैंक खाते से शातिरों ने 7.44 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। मामले में अब पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बालम राम निवासी बनानु तहसील सदर मंडी का पंजाब नेशनल बैंक की मोती बाजार शाखा में खाता है, इस खाते से शातिरों ने 7.44 लाख रुपये रुपये निकाल लिए है। पहली बारी में पांच लाख और दूसरी बारी में 2.44 लाख रुपये निकाले गए। पता चलने पर बालम राम ने इसकी शिकायत संबंधित बैंक प्रबंधक, साइबर क्राइम यूनिट और सदर थाना प्रभारी को दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस खाते में यह राशि ट्रांसफर हुई है, वह खाता बिहार राज्य में स्थित एक प्राइवेट बैंक में है। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह मामला ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ा हुआ पाया जा रहा है। ट्रांजेक्शन से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता की नहीं गलती, बैंक को देना होगा पैसा : बीआर कौंडल
इस संबंध में कानूनी सलाहकार और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बीआर कौंडल ने बताया कि यह ग्राहक के साथ धोखाधड़ी का मामला है। इसमें ग्राहक की कोई गलती नहीं है। इसलिए बैंक को यह पैसा बालम राम को वापस देना होगा। इसमें कानून स्पष्ट है। बैंक ने इस प्रकार की धोखाधड़ी के लिए इंश्योरेंस करवा रखी होती है। ऐसे में यह पैसा बैंक को भी इंश्योरेंस कंपनी रिफंड करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed