फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NDA, NA and CDS exams today, Section 144 imposed around centers

Mandi News: एनडीए, एनए और सीडीएस परीक्षा आज, केंद्रों के आसपास धारा एक 144 लागू

Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
NDA, NA and CDS exams today, Section 144 imposed around centers
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए-1), एनए-1 और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस-1) भर्ती की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए मंडी में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के मद्देनजर एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने धारा-144 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लगा दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी, सीडीएस परीक्षा (1) और एनडीए और एनए (1) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सदर मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 के तहत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास 21 अप्रैल को सुबह 8ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैलियों, नारेबाजी, धरना प्रदर्शन आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास लाऊड स्पीकरों के उपयोग, निर्माण कार्यों, टेंट स्टेज लगाने, तोड़ने आदि के काम पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार के हथियार, लाठियां, गोला बारूद, तलवार, घातक उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed