फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Natural drinking water sources started getting cleaned due to fear of jaundice

Mandi News: पीलिया की दहशत से साफ होने लगे प्राकृतिक पेयजल स्रोत

Wed, 31 Jul 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Natural drinking water sources started getting cleaned due to fear of jaundice
जोगिंद्रनगर में प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करती महिलाएं। संवाद
स्वास्थ्य, राजस्व और जल शक्ति विभाग ने घर-घर पहुंचकर नलों से जांची पानी की गुणवत्त
विज्ञापन

जाेगिंद्रनगर में पीलिया फैलने से हरकत में आया प्रशासन, स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में पीलिया की दहशत के बीच अब प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को साफ सुथरा बनाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, राजस्व और जलशक्ति विभाग ने घर-घर पहुंचकर नलों से पानी की गुणवत्ता भी जांची है। करीब 14 गांवाें में पीलिया की दहशत को देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आया है। अब खंड स्तर पर भी विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर जल जनित रोगों से बचाव एवं जागरूकता को लेकर ग्रामीण स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भी सहभागिता दर्ज करवाई जा रही है।

उपमंडल में बीडीओ चौंतड़ा और द्रंग के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पंचायत और ग्रामीण स्तर पर मौजूद प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को साफ सुथरा बनाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों को जल जनित रोगों से बचाव बारे भी जागरूक किया जा रहा है। जोगिंद्रनगर में जल जनित रोगों से बचाव के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल को इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। पानी को कम से कम 15 से 20 मिनट तक उबालकर पीने का भी आह्वान भी एसएमओ डॉ. रोशन लाल ने किया है। इसके अलावा किसी भी ऐसे प्राकृतिक पेयजल स्रोत को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है, जिसकी गुणवत्ता जांची न गई हो। उधर, एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिला एवं युवक मंडलों के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर मौजूद सभी प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित बनाई जा रही है। घर में मौजूद पानी की टंकियों, बर्तन इत्यादि को भी साफ सुथरा रखने की हिदायत दी जा रही है। पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ग्रामीण स्तर पर सभी पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता जांचने को कहा गया है।

जोगिंद्रनगर में प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करती महिलाएं। संवाद

जोगिंद्रनगर में प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed