{"_id":"6ab6c6d1d7060ae2ef08b5d7","slug":"national-workshop-for-physics-teachers-begins-at-nit-mandi-news-r-399-1-sml1021-529877-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनआईटी में भौतिकी शिक्षकों की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनआईटी में भौतिकी शिक्षकों की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के फिजिक्स एवं फोटोनिक्स साइंस विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स रीजनल काउंसिल-23 के नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया की ओर से भौतिकी शिक्षकों की क्षमता निर्माण पर चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई।
कार्यशाला का उद्घाटन गत दिवस शाम को एनआईटी हमीरपुर के मिनी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एवं आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रो. एचसी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं प्रयोगों के माध्यम से भौतिकी को समझने का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं।
फिजिक्स एवं फोटोनिक्स साइंस विभाग के प्रमुख डॉ. सुभाष चंद ने विभाग में संचालित बीटेक इंजीनियरिंग फिजिक्स, एमएससी फिजिक्स और पीएचडी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रो. एचसी वर्मा ने शिक्षा और पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे लक्ष्यों के लिए नैतिकता से समझौता नहीं करना चाहिए। संवाद