फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   National Highway turned into a parking lot; traffic jam causes chaos.

Mandi News: एनएच को बना दिया पार्किंग, जाम से बेहाल

Wed, 08 Jul 2026 03:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
National Highway turned into a parking lot; traffic jam causes chaos.
जुलाहकड़ी से रजेरा तक बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन

सड़क के दोनों किनारों पर खड़े किए जा रहे वाहन
कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है जाम में
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जुलाहकड़ी से रजेरा तक एनएच के किनारे इन दिनों पार्किंग जोन में तब्दील हो गए हैं। सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई बार यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं। राजमार्ग के दोनों ओर बिना रोक-टोक वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क पर एक समय में दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों को पास देना बेहद कठिन हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भी लंबा जाम लगने का कारण बन जाती है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों का इस सड़क से नियमित आवागमन होने के बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था हो तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

वाहन चालकों सोनू कुमार, रमेश कुमार, दलीप कुमार, शिवम कुमार, करनैल सिंह, अभय कुमार आदि का कहना है कि सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण सड़क बेहद संकरी हो जाती है। जब दोनों दिशाओं से वाहन एक साथ आते हैं तो जाम लगना तय हो जाता है। एक-दूसरे वाहन को पास देना मुश्किल हो जाता है और कई बार काफी देर तक वाहन रेंगते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर नो-पार्किंग क्षेत्र घोषित कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हाईवे किनारे लंबे समय तक वाहन पार्क करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed