फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Narla College announces launch of two PG courses

Mandi News: नारला कॉलेज में दो पीजी कोर्स शुरू करने की घोषणा

Thu, 12 Mar 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Narla College announces launch of two PG courses
द्रंग कॉलेज के सालाना समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की शिरकत
विज्ञापन

मेधावियों को सम्मानित, कॉलेज को दी सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नारला स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग का 18वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भाग लिया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह की मांग पर राजकीय महाविद्यालय नारला में आगामी शैक्षणिक सत्र से राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय में दो स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि कॉलेज में खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। छात्रावास निर्माण और मैदान के चारों ओर चहारदीवारी लगाने के प्रस्ताव पर भी सरकार की ओर से विचार किया जाएगा। साथ ही शारीरिक शिक्षा के पद को सृजित करने का भी आश्वासन दिया। बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और प्रयास रहेगा कि इसे इसी सत्र से लागू किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 50 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य निशा वैद्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहल लाल ठाकुर, एसपीयू मंडी के कुलपति डॉ. ललित अवस्थी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा ठाकुर, वामन देव ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

बॉक्स
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ईशा, पल्लवी, दर्शना, सरोज कुमारी, शारदा, शिवानी, रक्षा, अमरीता, नित्या ठाकुर, पिंकी, पलक, जनत, अदित्या, ईशा कुमारी, रीतू वर्मा, कृतिका ठाकुर, मोनिका, अंकिता, नेहा, शिवम, पल्लवी ठाकुर, रीना कुमारी, सानिया ठाकुर, विनय सकलानी, विजय को सम्मानित किया। इसके अलावा कृतिका शिवानी, ईशा देवी, रौनक, मैहक, पलक, घनेश्वरी, ममता देवी, मोहित, अल्का ठाकुर, तमना, साक्षी देवी, विद्या, शालू, मोनिका देवी, सिमरन ठाकुर, आंचल, श्रेया पटियाल, मोनिका देवी, गीतिका ठाकुर, अदित्या ठाकुर, ओमेश ठाकुर, रिया देवी, कृष्णा ठाकुर को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed