{"_id":"67fbfa830cbd608cf009b198","slug":"naresh-won-the-wrestling-match-by-defeating-pradeep-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153281-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नरेश ने प्रदीप को हराकर जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नरेश ने प्रदीप को हराकर जीता दंगल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र के सुखबाग (चौंतड़ा) में छह दिवसीय महा सरस्वती मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव जीवन ठाकुर ने की। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान विशाल राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जीवन ठाकुर ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक हैं।
इन्हें संजोए रखना हम सब का कर्तव्य हैं। मेलों के माध्यम से हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू का हमेशा प्रयास रहा है कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास हो। चौंतड़ा के खेल स्टेडियम पर 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली के नरेश और जालंधर के प्रदीप के बीच हुआ। इसमें दिल्ली के नरेश ने प्रदीप को पटकनी देकर माली अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता, उपविजेता को सम्मानित किया। संवाद