{"_id":"6a4e95bf1aeb12daea0cfe16","slug":"napoleon-magician-and-sundarnagar-secure-spots-in-the-semi-finals-mandi-news-c-90-1-ssml1024-204149-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेपोलियन, मैजिशियन और सुंदरनगर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेपोलियन, मैजिशियन और सुंदरनगर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
पड्डल मैदान मंडी में खेली जा रही एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड
- फोटो : ट्रामा सेंटर डिब्बा में सर्प को बंदकर लेकर पहुंचे परिजन। वीडियो ग्रैव
एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले
पड्डल मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद नयूज एजेंसी
मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को पांच मुकाबले खेले गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नेपोलियन एफसी, मैजिशियन एफसी और सुंदरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। दिन के पहले मुकाबले में वेंगा बॉयज ने बॉयज स्कूल मंडी को 1-0 से हराया। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में नेपोलियन एफसी ने केवी मंडी को 4-0 से एकतरफा मुकाबले में मात दी। नेपोलियन एफसी की ओर से आयुष ने दो गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में ट्राइअम्फ एफसी और मैजिशियन एफसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से मुकाबले का फैसला हुआ, जिसमें मैजिशियन एफसी ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में सुंदरनगर की टीम ने वेंगा बॉयज को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान पक्का किया। वहीं, दिन का चौथा क्वार्टर फाइनल एसटीसी पड्डल और एसपी-7 के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों की तस्वीर साफ होगी।