फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nanawan's team became the winner in the Kabaddi competition

Mandi News: कबड्डी स्पर्धा में ननावां की टीम बनी विजेता

Mon, 27 Oct 2025 03:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:35 PM IST
विज्ञापन
Nanawan's team became the winner in the Kabaddi competition
कोठी गैहरी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 100 मीटर दौड़ में हिमांशु अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मेरा युवा भारत मंडी एवं मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी के तत्वावधान में सोमवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कोठी गैहरी में किया गया। इसमें कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ननावां की टीम ने नैणा तुंगा को 39-30 अंकों के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत रियूर के युवा प्रधान दुष्यंत शर्मा ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबला ननावां और गुर्जर वाॅरियर के बीच हुआ।
इसमें ननावां ने 39-21 के अंतर से जीत दर्ज की। बैडमिंटन (सिंगल) वर्ग में तनुज विजेता और सुमित उपविजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। दुष्यंत शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। समापन समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी गैहरी के प्रधानाचार्य बालकृष्ण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मारुति युवा मंडल के प्रधान सचिन सकलानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस मौके पर विजय कुमार, ललित शर्मा, प्रदीप तथा मंडल सदस्य नितिन, अरुण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed