फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nalwar festival sundernagar

सुरेश अलबेला ने किया लोटपोट तो अभिषेक ने नचाया

Fri, 25 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 25 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

 राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या मेें हास्य कलाकार सुरेश अलबेला ने एक से बढ़कर एक हंसगुल्ले प्रस्तुत कर समां बांधा। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से सामाजिक कुरीतियों को लेकर भी जमकर तंज कसे। संध्या में पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर से अध्यक्ष एवं एसडीएम राजीव कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इससे पूर्व सुंदरनगर के वॉयस ऑफ हिमालया के प्रथम रनरअप, सुर संगम कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अभिषेक पटियाल ने अपनी सुरीली आवाज मं एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। उन्होंने सोच से परे, हैश टैग, तेरा बापू ये लदेन, ओ मेरी लुक, साड़ी के फॉल सा, गंदी बात तथा चिकनी कमर सहित अनेक गाने प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। लमन बैंड के मुख्य कलाकार अभिषेक विष्ट ने भी अपने सहयोगी शिशिर चौहान सहित दूसरे कलाकारों के साथ बेहतरीन प्रस्त़ुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन


उन्होंने अपने रिलीज किए गए गानों भोले बाबा, काली घघरी तथा पिया न जा सहित धारा रे गुजरू को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया। सुंदरनगर के रोहित मैहन ने चरखे दे हर हर गेड़े प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार संजय ने बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुतियां दी। संध्या में संजय सेन, सतपाल सिंह, सुरेश म्यूजिकल ग्रुप, जगदीश म्यूजिकल ग्रुप, ऋषभ भारद्वाज, निशांत म्यूजिकल ग्रुप, रामेश्वर म्यूजिकल ग्रुप शिमला, कुंवर म्यूजिकल ग्रुप सुजानपुर, गोपी जैक म्यूजिकल ग्रुप शिमला, ऋषभ चौहान म्यूजिकल ग्रुप शिमला, दीपक म्यूजिकल ग्रुप शिमला, ललित कला एवं सामाजिक विकास मंच, विनस कला मंच पधर, अनिल म्यूजिकल ग्रुप सोलन, ललिता शर्मा म्यूजिकल ग्रुप शिमला सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति से श्रोताओं को रुबरु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed