{"_id":"56f969bb4f1c1b526df00498","slug":"nalwar-festival-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य शोभायात्रा के साथ नलवाड़ मेेले का शानदार समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य शोभायात्रा के साथ नलवाड़ मेेले का शानदार समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिवसीय राज्य स्तरीय सुंदरनगर नलवाड़ मेले का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर दोपहर बाद निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ने की। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर व एससीएसटी बोर्ड के चेयरमैन टेक चंद डोगरा भी उपस्थित थे। शोभायात्रा में शामिल गणमान्य लोगों के सिर पर सजी रंग-बिरंगी पगड़ियां इसकी शोभा बढ़ा रही थी।
समापन अवसर पर नगौण खड्ड में लोगों ने दंगल का आनंद उठाया। सुकेत कुमार और सुकेत केसरी के लिए हुए निर्णायक जंग को देखने के बाद शोभायात्रा जवाहर पार्क में पंहुची। जहां मुख्यातिथि कौल सिंह ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं व मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार के तीन साल के शासनकाल में सुंदरनगर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार ने मुख्यातिथि व अन्य लोगों का स्वागत किया। समारोह में एडीएम मंडी विवेक चंदेल, वेद प्रकाश, पूनम शर्मा, दीपक सेन, उर्वशी वालिया, एजी शेख, तुलेंद्र कुमार, हेमंत शर्मा, अजय शर्मा व चुनी लाल अवस्थी, निक्कू राम सैनी, ब्रहमदास चौहान, करतार सिंह जंबाल, मोहित ठाकुर, ज्योति जंबाल, अरुणा, नरेश सेन सहित अन्य लोग भी शामिल थे।