{"_id":"67defec3feb2bfac2c078234","slug":"nalwad-fair-begins-with-the-worship-of-the-bull-by-digging-a-peg-mandi-news-c-90-1-ssml1025-151247-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खूंटी गाड़ कर बैल की पूजा से नलवाड़ मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खूंटी गाड़ कर बैल की पूजा से नलवाड़ मेले का आगाज
विज्ञापन
सुंदरनगर नलवाड़ मेले में बेचने के लिए बांधे बैल। संवाद
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सात दिवसीय राज्य स्तरीय सुंदरनगर नलवाड़ मेले का शनिवार को खूंटी गाड़ने की रस्म के साथ विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। मेले का आगाज सुंदरनगर के पूर्व विधायक एवं सीपीएस रहे सोहन लाल ठाकुर ने नगौण खड्ड में बैल पूजन के साथ खूंटा गाढ़ते हुए किया।
उन्होंने बैलों को पेड़े खिलाए। इससे पहले मुख्य अतिथि की अगुवाई में लोक निर्माण विश्राम गृह से नगौण खड्ड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मंडी एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया और मंडी कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से नगौण खड्ड तक रंगबिरंगी पगड़ियां पहने और ढोल नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। मुख्यातिथि ने उपस्थित लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, नगर परिषद के पदाधिकारियों को मेला आयोजन को लेकर बधाई दी। कहा कि सात दिवसीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक धरोहर है। मेले में मंडी जिले के अलावा प्रदेश और बाहरी राज्यों के लोगों की संस्कृति जानने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
000