{"_id":"6835aaf08602807327007d6e","slug":"nageshwar-mahadev-kudd-fair-of-ladbhadol-started-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157449-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल के नागेश्वर महादेव कुड्ड मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल के नागेश्वर महादेव कुड्ड मेला शुरू
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग दिल्ली से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुरेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस दौरान उन्होंने न केवल मंदिर में शीश नवाया बल्कि मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से आयोजन कमेटी को 4200 रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की। मंदिर की प्राचीन गुफा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ियों के निर्माण कार्य में होने वाले खर्च का वहन करने की घोषणा की।
मेला कमेटी के प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि मेला सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का परिचायक है। मेले के दौरान स्थानीय युवक मंडल और महिला मंडल के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद