{"_id":"6aaed4d552b02cae0200cdef","slug":"mutilated-body-of-unidentified-person-found-in-beas-river-mandi-news-c-90-1-ssml1045-214145-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ब्यास दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ब्यास दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव
विज्ञापन
दोनों हाथ भी गले, हड्डियां ही आ रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के बिंद्रावणी चेक पोस्ट के नीचे ब्यास दरिया में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी गली-सड़ी अवस्था में था और मौके पर मौजूद लोग उसकी पहचान नहीं कर सके। हाथ व जबड़ा गल चुके हैं। हड्डियां नजर आ रही हैं।
पुलिस के अनुसार पूर्व पार्षद नेला वार्ड राजेंद्र मोहन ने मोबाइल फोन के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना दी कि बिंद्रावणी चेक पोस्ट के नीचे ब्यास दरिया के किनारे पानी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी शव की पहचान करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को अधिकार क्षेत्र में लेकर जोनल अस्पताल मंडी और इसके बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल शव को पहचान के लिए वहीं रखा गया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगे। जांच जारी है।