फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Council Nerchowk: Chet Singh won by three votes in a close contest in Ward-2 Dhangu-2.

नगर परिषद नेरचौक : वार्ड-2 ढांगू-2 में कांटे की टक्कर में तीन मत से जीते चेत सिंह

Mon, 18 May 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Nerchowk: Chet Singh won by three votes in a close contest in Ward-2 Dhangu-2.
दिनभर मतदान के बाद शाम को मतगणना के बाद परिणाम हुआ घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी) नगर परिषद नेरचौक के नौ वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड दो ढांगू दो से चेत सिंह ने मात्र तीन मतों से जीत दर्ज की। रोचक मुकाबला देखने को मिला।
वार्ड-1 ढांगू 1 से मीना कुमारी ने 249 मत लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने रीतू कुमारी को हराया, जिन्हें 205 मत मिले। वहीं हंसा देवी को 53 मत प्राप्त हुए। कुल 507 मत पड़े। वार्ड-2 ढांगू-2 से चेत सिंह 248 मत लेकर विजयी रहे। तेज सिंह को 245 मत मिले और मुकाबला बेहद करीबी रहा। वहीं, जोध सिंह को 34 और परविंद्र कुमार को 28 मत प्राप्त हुए। कुल 557 मत पड़े।
विज्ञापन

वार्ड-3 नेर-1 से रणजीत सिंह ने 164 मत हासिल कर जीत दर्ज की। बबलू कुमार को 122, नरेंद्र सिंह को 37, नरेंद्र लाल को 18, बसंत सिंह को 17 और मुकेश कुमार को 19 मत मिले। कुल 378 मत पड़े। नोटा के पक्ष में दो मत रहे। वार्ड-4 नेर-2 से सोलमा देवी 285 मत लेकर विजयी रहीं। मोनिका कुमारी को 199 और पिंकी देवी को 175 मत मिले। कुल 660 मत पड़े। नोटा के पक्ष में एक मत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-5 भंगरोटू से अमृत पाल सिंह ने 373 मत लेकर जीत हासिल की। अमन लखनपाल को 205, दीपक कुमार को 148, सुनील को 124 और प्रदीप सिंह को 102 मत मिले। नोटा के पक्ष में तीन मत पड़े। कुल 855 मत पड़े।

वार्ड-6 मझयाठल एक से सविता कुमारी ने 304 मत लेकर जीत दर्ज की। सोनू को 268, शांता कुमारी को 71, शैलेंद्रा को 43 और सिमरो देवी को 54 मत मिले। नोटा के पक्ष में पांच मत रहे। कुल 745 मत पड़े। वार्ड-7 मझयाठल-2 में स्वाति 399 मत लेकर विजयी रहीं। रीता देवी को 226 मत मिले। नोटा के पक्ष में एक मत रहा। कुल 626 मत पड़े। वार्ड-8 नेर-3 से तिलक राज 159 मत लेकर विजयी रहे। मनी राम को 30 मत मिले। कुल 189 मत पड़े। वार्ड-9 डडौर में सुनील कुमार ने 383 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि आलम ने 260, अनिल कुमार ने 165, प्रेम सिंह 110 और देवी रूप ने 64 मत हासिल किया। नोटा के पक्ष में आठ मत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed