फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation will review garbage collection work

Mandi News: कूड़ा शुल्क एकत्रिकरण कार्य की समीक्षा करेगा नगर निगम

Mon, 09 Dec 2024 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will review garbage collection work
मंडी। नगर निगम के वार्डों में कूड़ा शुल्क एकत्रिकरण के कार्य की निगम प्रबंधन समीक्षा करेगा। नियमित रूप से शुल्क न वसूलने को लेकर नगर निगम के पास शिकायतें पहुंच रही हैं। इस पर पार्षदों ने हाउस में चर्चा भी की। निर्णय लिया है कि कूड़ा शुल्क की राशि एकत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि कूड़ा शुल्क एकत्रिकरण कार्य की निगम समीक्षा कर फैसला लेगा।
विज्ञापन

अभी वार्डों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कूड़ा शुल्क वसूल कर रही हैं। निगम प्रबंधन को शहर के अलग-अलग वार्डों के नागरिकों की शिकायतें मिल रही हैं कि महिलाएं नियमित आधार पर कूड़ा शुल्क एकत्रित नहीं करती हैं। दो-चार महीनों का एक साथ कूड़ा शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नवंबर में हुए हाउस में पार्षदों और अधिकारियों ने कूड़ा शुल्क को लेकर मंथन किया था। इसमें निर्णय लिया है कि कूड़ा शुल्क की राशि एकत्रित करने के विषय में ठोस कदम उठाने होंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सही तरीके से कार्य नहीं कर रही हैं। इसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था देखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कार्य प्रणाली से निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसी अन्य एजेंसी को काम दिया जा सकता है। दिसंबर में होने वाली सदन की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। नगर निगम प्रति घर कचरा उठाने के 50 रुपये शुल्क वसूल कर रहा है। पांच माह का एक साथ 250 रुपये तक लोगों को शुल्क चुकाना पड़ता है।


....
कूड़ा शुल्क को लेकर पिछले माह सदन की बैठक में मंथन किया गया है। सुधार न होने की स्थिति पर इस कार्य को अन्य एजेंसी को देने पर मंथन किया गया है। शहर के विकास के लिए निगम आय बढ़ाने को लेकर गंभीर है।
- वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर नगर निगम मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed