{"_id":"6a688dcd022c522a4c028f7a","slug":"municipal-corporation-to-prepare-a-master-plan-to-wipe-out-the-drug-mafia-mandi-news-c-90-1-mnd1027-206755-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशा माफिया के सफाए के लिए मास्टर प्लान तैयार करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशा माफिया के सफाए के लिए मास्टर प्लान तैयार करेगा नगर निगम
विज्ञापन
घर-घर से जुड़ेंगी महिलाएं, रानी लक्ष्मीबाई बन नशा माफिया की तोड़ेंगी कमर
हर वार्ड में बनेंगे खेल मैदान, केंद्र से विशेष बजट लाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी को नशा और चिट्टा मुक्त बनाने के लिए महापौर सुमन ठाकुर ने विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। शहर में फैल रहे नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगम मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। इस अभियान में महिलाओं और स्थानीय संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। महापौर ने शहर की महिलाओं से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए कहा कि परिवार और समाज को नशे से बचाने में उनकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि हर महिला अपने घर से शुरुआत करे और वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की तरह तलवार उठाकर नशा माफिया को खदेड़ने का काम करे।
युवाओं का मोबाइल फोन तक सीमित रहना और सामाजिक गतिविधियों से दूर होना भी नशे की समस्या का एक कारण है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रत्येक वार्ड में छोटे खेल मैदान विकसित करने की दिशा में काम करेगा, ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर अवसर मिल सकें और उनका रुझान सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़े। इसके अलावा शहर के पुस्तकालयों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें।
महापौर ने कहा कि शहर के समग्र विकास और नशा विरोधी अभियान को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वह संबंधित स्तर पर मंडी के लिए विशेष बजट की मांग उठाएंगी।