फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation Mandi increased property tax by five percent

नगर निगम मंडी ने संपत्ति कर पांच फीसदी बढ़ाया

Thu, 05 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Mandi increased property tax by five percent
नगर निगम की बैठक में भाग लेते पार्षद। - फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम मंडी ने वीरवार को संपत्ति कर के नए ड्राफ्ट पर अंतिम मुहर लगा दी है। नगर निगम में शामिल किए नए ग्रामीण क्षेत्रों को संपत्ति कर से बाहर रखा है। डी जोन जहां आर्थिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं, उस क्षेत्र में संपत्ति कर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

ए, बी और सी जोन में पांच फीसदी संपत्ति कर बढ़ाया गया है। इससे पहले मंडी शहर में नगर परिषद के समय में 2017 में संपत्ति कर बढ़ाया गया था। अब छह साल के बाद यह बदलाव हुआ है। यह कर चालू वित्त वर्ष के लिए लागू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक की अध्यक्षता महापौर दीपाली जसवाल ने की। उन्होंने कहा कि संपत्ति कर के बाइलाज (कानूनन) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ए, बी, सी जोन में जनहित का ध्यान रखते हुए छह वर्ष के बाद संपत्ति कर पांच फीसदी बढ़ाया है। डी जोन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल होने वाली संपत्ति की दर घरेलू संपत्ति के मुकाबले ज्यादा होगी। बैठक में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा, उपमहापौर वीरेंद्र शर्मा और अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।
...
ऐसे लग रहा टैक्स
ए जोन : पुलघराट से महामृत्युंजय मंदिर, भूतनाथ बाजार, चौहटा से विक्टोरिया पुल, चंद्रलोक स्ट्रीट से चौहटा, महामृत्युंजय मंदिर से गांधी चौक वाया आजाद ड्राईक्लीनर, इंदिरा मार्केट, गांधी चौक से मोती बाजार शौचालय तक करीब 160 रुपये वर्ग मीटर की दर से टैक्स का बढ़ी दर पर निर्धारण हुआ है।
...
बी जोन : एनएच मेन रोड, पेट्रोल पंप जवाहर नगर से विक्टोरिया पुल, विक्टोरिया पुल से एनएच पुरानी मंडी भ्यूली तक, मेन एनएच ब्रिगेडियर हाउस वाया पडड्ल बस स्टैंड से सुकेती पुराना ब्रिज, मोती बाजार से विक्टोरिया कन्या स्कूल, सकोडी पुल से जोनल अस्पताल, सकोडी से बिंशु नाला, पोस्ट आफिस रोड चौहटा से भद्रकाली मंदिर, महाजन बाजार, मोती बाजार शौचालय से सेरा टी स्टाल तक करीब 130 रुपये प्रति वर्गमीटर टैक्स तय हुआ है।

...
सी जोन : बिशु नाला से शामनाथला, जोनल अस्पताल-बाड़ी, रघुनाथ पद्धर, नेला मुहाल, कांगणी मुहाल, भ्यूली, सैण, भगवाहण, सुहड़ा मुहाल, दरम्याना मुहाल, खलियार मुहाल, समखेतर, पुरानी मंडी, थनेहड़ा टारना, मंगवाई, पड्डल में 90 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर का निर्धारण हुआ है।
...
डी जोन : इंदिरा आवास कॉलोनी, यूपी कॉलोनी, सकोडी खड्ड सी श्रेणी में संपत्ति कर में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed