फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal corporation issued water bill for four months simultaneously

एकमुश्त थमाया चार महीने का पानी का बिल, लोगों के उड़े होश

Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation issued water bill for four months simultaneously
मंडी। छोटी काशी मंडी में कोरोना काल में उपभोक्ताओं को चार माह के पानी के बिल एकमुश्त थमा दिए गए हैं। यह बिल हजारों में हैं। भारी भरकम बिलों को देख लोगों के होश उड़े हैं।
विज्ञापन

लोगों में आईपीएच के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि कोरोना काल में लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अब चार माह के एक साथ बिल थमा दिए हैं। यह बिल हजारों में हैं, ऐसे में एकमुश्त बिलों की अदायगी उनकी जेब पर भारी पड़ेगी। लोगों ने मांग की कि बिलों को मासिक देने का प्रावधान करे। पेयजल विभाग को बिल जारी करने की प्रक्रिया में सुधार लाना चाहिए। इस समय दो महीने बाद बिल दिया जाता है। बता दें कि पानी के बिलों में सीवरेज भी चार्ज किया जाता है। बता दें कि मंडी शहर के 10 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ता हैं। कुछ को बिल थमा दिए हैं तो कुछ के बाकी हैं।
विज्ञापन

एक साथ अदायगी मुश्किल
फरवरी के बाद अभी तक पानी का बिल नहीं मिला है। एकमुश्त बिल आने पर अदा करना हम जैसे मध्यवर्गीय परिवार के लिए मुश्किल होगा। इसलिए विभाग को पहले की तरह हर दूसरे महीने बिल दे देने चाहिए, ताकि उपभोक्ता बिलों को आसानी से अदा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल कांत, भगवाहन मोहल्ला, मंडी
लोगों की समस्या समझें
जनवरी-फरवरी का बिल मार्च में अदा किया था। अब चार महीने बाद 3500 रुपये का बिल एक साथ थमा दिया है। विभाग को लोगों की समस्या को देखते हुए समयानुसार बिल अदा करना चाहिए। एक साथ बिल की अदायगी मुश्किल होगी।
अनिल कुमार, पैलेस कॉलोनी, मंडी
व्यवस्था सुधारें
घर में तीन सदस्य हैं। पानी का बिल चार माह बाद आ रहा है। उसमें सीवरेज चार्जेज भी लगाए जा रहे हैं। चार माह बाद 2500 रुपये का बिल थमा दिया गया है। नौकरी-पेशा व्यक्ति के लिए साथ इतना पैसा निकालना वो भी कोरोना काल में मुश्किल है। जलशक्ति विभाग व्यवस्था सुधारे।

ज्योति, समखेतर मोहल्ला मंडी
कोरोना के चलते कुछ वार्डों में समय पर बिल नहीं पहुंच सके। आगामी बिलों की प्रक्रिया सही की जारी रहेगी। इसके साथ शीघ्र ही उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल सुविधा दी जाएगी।
विवेक हाजरी, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed