फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation employees asked for promotion, raised demand to fill vacant posts

Mandi News: नगर निगम के कर्मचारियों ने मांगी पदोन्नति, खाली पदों को भरने की उठाई मांग

Sun, 09 Jun 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees asked for promotion, raised demand to fill vacant posts
नगर निगम के महापौर से मिला कर्मचारी संघ, मांगों पर मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम में वर्षों से एक ही पद पर तैनात कर्मचारियों को पदोन्नति, खाली पदों को न भरने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीश शर्मा, महासचिव राहुल मल्होत्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन ठाकुर के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा से अपनी मांगें उठाईं।
संघ के मीडिया प्रभारी तनुज शर्मा ने बताया कि नगर निगम मंडी के कर्मचारियों को अभी तक पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ नहीं मिला है, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के समस्त विभागों के कर्मचारियों को 17 अप्रैल 2023 की अधिसूचना के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सारे स्थानीय निकायों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पिछले वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप एवं हिमाचल सरकार के आदेशों के अनुरूप वित्तीय लाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में वर्षों से कर्मचारी एक ही पद पर कार्यरत हैं और सरकार की ओर से निर्धारित शर्तें पूरी कर चुके हैं । फिर भी वे अभी तक पदोन्नति के लाभों से वंचित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महापौर से मांग रखी कि निगम में निर्धारित शर्तें पूरी कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाया जाए। नवनिर्मित नगर निगम मंडी में खाली पड़े सभी पदों को सरकार के माध्यम से भरा जाए। वर्तमान में आधे से ज्यादा स्टाफ न होने के कारण कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


121 पद हैं खाली, जेओए के तहत नियुक्त जेई से चलाना पड़ रहा काम
वर्तमान में नगर निगम में सृजित 189 पदों में से 121 खाली चल रहे हैं। नगर निगम जूनियर इंजीनियर का काम जेओए के तहत अधिकारियों से करवा रहा है, जबकि रेगुलर जेई एक ही है। इसके अलावा शहर में सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने में अहम जिम्मा संभालने वाले सफाई निरीक्षक का पद भी खाली है। इसके अलावा निगम में हेल्थ ऑफिसर, अकाउंटेंट और सुपरिंटेंडेंट जैसे अहम पद खाली है। सबसे ज्यादा सफाई कर्मचारियों के पद खाली हैं। इससे निगम को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम के लिहाज से स्टाफ बेहद कम है।



क्या कहते हैं महापौर
महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी संघ मंडी का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मिला था। कर्मचारी संघ की समस्त मांगों को पूरा करने के लिए चर्चा की गई है। शीघ्र ही कर्मचारियों की लंबित समस्त मांगों को पूरा करवाया जाएगा। नगर निगम में खाली चल रहे पदों को भरने पर भी चर्चा की जाएगी और आगे पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed