फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Multhan disaster Now a team of power project experts called from Hyderabad

मुल्थान तबाही : अब हैदराबाद से बुलाई पावर प्रोजेक्ट विशेषज्ञों की टीम, प्रोजेक्ट से जुड़े टनल

Tue, 14 May 2024 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान/जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 May 2024 09:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंडी-कांगड़ा की सीमा पर स्थित मुत्थान में हुई तबाही के बाद अब हैदराबाद से भी पावर प्रोजेक्ट के विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Multhan disaster Now a team of power project experts called from Hyderabad
मुल्थान बाजार में मलबे और पत्थरों के ढेरों के हटाने के लिए लगी जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी-कांगड़ा की सीमा पर स्थित मुत्थान को सुरक्षित बचाने के लिए अब हैदराबाद से भी पावर प्रोजेक्ट के विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। इसी सप्ताह टीम प्रोजेक्ट का दौरा कर मुल्थान को पैदा हुए खतरे को लेकर जांच करेगी। इसके अलावा हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के जोजिला प्रोजेक्ट की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पांच घंटे तक जांच की।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट से जुड़े टनल, पेन स्टॉक विशेषज्ञ और भूगर्भ वैज्ञानिक दौरा कर तथ्य जुटाएंगे। अभी तक की जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऊर्जा विभाग की टीम भी दौरा कर चुकी है। हालांकि अलग-अलग विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट पेश कर बाजार को सुरक्षित करने के उपाय बताएंगे। उधर, लंबाडग 25 मेगावाट जल विद्युत परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर देवी सिंह चौहान ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी प्रबंधन जांच कर रहा है। हैदराबाद से भी टीम बुलाई जा रही है।
विज्ञापन


सड़क को बहाल करने में लग सकते हैं 48 घंटे
मुल्थान बाजार में सैकड़ों टन मलबा फैला हुआ है। मंगलवार सुबह से देर शाम तक मलबा हटाने का कार्य जारी रहा, लेकिन अभी तक करीब 200 मीटर सड़क ही बहाल हो सकी है। शेष 300 मीटर सड़क की बहाली के लिए दो दिन यानी 48 घंटे लग सकते हैं। तहसीलदार मुल्थान डाॅ. वरूण गुलाटी ने बताया कि गुरुवार देर शाम तक कोठीकोहड़ और बड़ा गांव के लिए सड़क बहाल करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन की देखरेख में सड़क पर गिरे मलबे और पत्थर हटाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुल रहे दुकानों के शटर, तबाही का दिख रहा मंजर
मुल्थान बाजार में मलबे और पत्थर के ढेरों के हटने के बाद प्रभावित कारोबारियों की दुकानों के शटर व दरवाजे खुल रहे हैं। इसके बाद नुकसान की भयानक तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। कपड़ा, मनियारी, किराना विक्रेताओं की जीवनभर की पूंजी भी मलबे के ढेरों में तबदील हो गई है। इसे देखकर प्रभावितों की आंखें नम हो रही हैं। उधर, स्थानीय तहसीलदार डॉ. वरूण गुलाटी ने बताया कि कुल 71 प्रभावित परिवारों को नुकसान पहुंचा है जिन्हें जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करवाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed