{"_id":"6980e9213dc82201810052f6","slug":"mud-and-potholes-on-the-mandi-jahu-road-are-increasing-the-difficulties-for-commuters-mandi-news-c-90-1-mnd1001-184619-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-जाहू सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बढ़ा रहे राहगीरों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-जाहू सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बढ़ा रहे राहगीरों की परेशानी
Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी-रिवालसर सड़क मार्ग पर गजनोहा स्थित लुहारडी में कीचड़ में फंसे वाहन। स्त्रोत- जागरूक पाठक
रिवालसर (मंडी)। मंडी-जाहू-कलखर-रिवालसर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चलने के कारण आम जनता और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। निर्माणाधीन सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि इस पर वाहन चलाना किसी खतरे से कम नहीं है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे पानी और कीचड़ से लबालब भरे हुए हैं, जिससे राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों पवन, योगराज, कर्ण और संदीप ने बताया कि गजनोहा स्थित लोहारडी नामक स्थान पर स्थिति सबसे अधिक भयावह है। यहाँ सड़क पर भारी कीचड़ होने के कारण सोमवार को दिनभर वाहन फिसलते रहे, जिससे लंबे जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार बेहद सुस्त गति से कार्य कर रहा है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाली और जाम की समस्या पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता टशी बौद्ध ने कहा कि ठेकेदार को इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क की दशा में सुधार किया जाएगा ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके।