फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MP talk to PM Modi and get Rs 60,000 for the toolkit

Mandi News: ‘सांसद जी... पीएम मोदी से बातकर टूलकिट का पैसा 60 हजार करवाएं’

Sat, 21 Sep 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 21 Sep 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
MP talk to PM Modi and get Rs 60,000 for the toolkit
आईटीआई मंडी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर लाभा​र्थियों को विश्वकर्मी प्
मंडी। मंडी में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में लाभार्थी गंगा राम ने सांसद कंगना रणौत के सामने अपनी समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि टूल किट की कीमत 60,000 रुपये होनी चाहिए, क्योंकि 15,000 रुपये में यह नहीं आएगी। इसके साथ ही एक लाख रुपये का ऋण भी नाकाफी है, इसमें 50 फीसदी सब्सिडी होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंडी में योजना की पहली वर्षगांठ को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी गंगा राम ने बेबाकी से अपनी बात रखी। इसी के साथ पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठा। बातचीत के दौरान राज मिस्त्री का कार्य करने वाले बगस्याड़ निवासी गंगा राम ने कहा कि योजना के तहत आईटीआई मंडी में सात दिन का प्रशिक्षण हासिल किया है।
विज्ञापन

योजना के तहत उन्हें 6200 रुपये भी अभी तक मिले हैं। प्रशिक्षण का फायदा तो मिलेगा, लेकिन इसमें प्रावधान को लेकर बदलाव की जरूरत है। वहीं, एक अन्य लाभार्थी नंद लाल ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण लिया है। हालांकि अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं, जोगिंद्रनगर के राज मिस्त्री रूप सिंह ने बताया कि पांच दिन का प्रशिक्षण लेने के बाद 2200 रुपये मिले हैं। आने वाले दिनों में ही इस योजना के सही लाभ का पता चलेगा। बताया कि प्रशिक्षण लेने पर अब प्रमाण पत्र भी मिला है। जबकि पहले पहचान पत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले मंच संचालक ने भी प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले खर्चे को नाकाफी बताया और इसमें बढ़ोतरी की मांग उठाई। ताकि प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों को सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये महाराष्ट्र में हो रहे कार्यक्रम को भी लाइव देखा गया।

आईटीआई मंडी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर लाभार्थियों को विश्वकर्मी प्

आईटीआई मंडी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर लाभार्थियों को विश्वकर्मी प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed