{"_id":"572df1db4f1c1b71275cda1f","slug":"mother-imotional-to-remember-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की याद में छलक पड़ी एक मां की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की याद में छलक पड़ी एक मां की आंखें
मंडी
Updated Sat, 07 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में मदर डे पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गई मां को सांत्वना देती शिक्षिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की शहरी शाखा में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेरेंट्स ऊषा किरण और जगदीप सहगल ने किया। इस दौरान एलकेजी व यूकेजी के बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इस दौरान सभी माताओं ने अपनी मां को याद किया और सबके साथ अपनी मां के साथ बिताए पलों को साझा किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मां की याद में भावुक होकर एक माता के आंसू छलक पड़े। शाखा प्रभारी सीमा कपूर ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में माताओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। रंगोली, वाटर लेमन, ईटिंग, मैजिकल स्टिक प्रतियोगिता में माताओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता का शीर्षक मां रखा था। जिसमें सत्या शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने अपने संदेश में सभी माताओं को मदर्स डे पर शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि भविष्य में भी वे इसी तरह की गतिविधियों में भाग लेती रहें। यह भी कहा कि हमें सदा अपने मां बाप का आदर और सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
उधर, मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर मंडी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से लेकर 12 वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने सभी अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।