फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mother and son missing from Balh's Chawadi

बल्ह के चवाड़ी से मां-बेटा लापता

Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mother and son missing from Balh's Chawadi
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैहड़ के गांव चवाड़ी से मां और बेटा लापता हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी संजू और उसका बेटा तीन दिन से लापता हैं।
विज्ञापन

संजू के भाई बालक राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रक्षा देवी 12 जनवरी को अपने 11 साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी। उसका मायका सुंदरनगर में है और उसके पति संजू ने उसे नलसर तक छोड़ा। जब शाम के समय उसके मायके में फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह मायके पहुंची ही नहीं है। तीन दिन होने को आए हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता ही नहीं है।
विज्ञापन

उसके साथ उसका 11 साल का बेटा करण भी है। बालक राम ने बताया कि पुलिस थाना बल्ह में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं, आसपास और रिश्तेदारों के पास भी पता किया लेकिन रक्षा देवी और बच्चे का अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है। बालक राम का कहना है कि नलसर चौक पर भी छानबीन की लेकिन लोगों ने बताया कि वह बस में बैठ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस से मां और बेटे दोनों को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। उधर, एसएचओ बल्ह कमलेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मां और बेटे की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed