{"_id":"6a103723fcc598e21c09d255","slug":"most-of-the-super-highway-from-narla-to-mahed-is-in-good-condition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197637-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नारला से महेड़ तक सुपर हाईवे का अधिकांश हिस्सा चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नारला से महेड़ तक सुपर हाईवे का अधिकांश हिस्सा चकाचक
विज्ञापन
नए पुलों से बहाल हुआ यातायात, बरसात से पहले पूरा मार्ग खोलने की तैयारी
पधर से मंडी की दूरी 23 से घटकर 19 किलोमीटर रह जाएगी
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नारला से महेड़ तक बन रहे सुपर हाईवे का अधिकांश कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिली है। मार्ग पर बने पांच बड़े पुल यातायात के लिए खोल दिए गए हैं, जिससे सफर आसान हो गया है। निर्माण कंपनी बरसात से पहले पूरे मार्ग को बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रही है।
माणा और द्रंग स्कूल के पास बन रहे पुलों का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं नारला, मोहड़धार, कुन्नू, साहल, घड़ोपा, पिपली, पाली अस्पताल, भटोग और पाखरी में बने पुलों से यातायात शुरू हो चुका है। अस्थायी डायवर्सन हटाकर वाहनों की आवाजाही सीधे पुलों से करवाई जा रही है। नारला से महेड़ तक करीब 15 किलोमीटर सड़क तैयार हो चुकी है। महेड़ से बिजनी तक नया ट्रैक बनाया जा रहा है, जहां मैगल और लवांडी नाला पर पुल निर्माण जारी है। हाईवे पूरा होने पर पधर से मंडी की दूरी 23 से घटकर 19 किलोमीटर रह जाएगी और सफर का समय करीब एक घंटे से घटकर आधा घंटा हो जाएगा।
एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने कहा कि बरसात से पहले मुख्य स्थलों पर यातायात सुचारु करने का लक्ष्य रखा गया है।