फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Most of the roads restored, darkness still prevails in many villages in mandi

अधिकतर मार्ग किए बहाल, कई गांवों में अभी भी पसरा अंधेरा

Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Most of the roads restored, darkness still prevails in many villages in mandi
घटासनी-बरोट मार्ग में देवता ढांक के पास हुआ भूस्खलन। - फोटो : Mandi
मंडी। जिले में वीरवार को बारिश थमी रही लेकिन सुबह तक 28 मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। शाम तक अधिकांश मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिसलन होने से संपर्क मार्गों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। 23 के करीब ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई गांवों में फिर से अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को भारी बारिश के कारण 40 सड़कों समेत दो एनएच पर यातायात प्रभावित रहा था। बारिश थमने के बाद वीरवार को लोनिवि और विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने राहत कार्य में तेजी लाई। सड़क मार्गों और बिजली आपूर्ति को बहाल करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन

छतरी, चुराग, पधर और थलौट में बिजली आपूर्ति की समस्या अभी भी बनी हुई है। उधर, डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया गया है। कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित है, जिन्हें जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें रहीं बंद
नंदल-अर्नेहर, सेगली-परशर, राल्हा-शायरी, मोनाल-थानोगी-बनोगी-कांडा, तप्पड़-तत्तापानी, करंगल-किंडर, चांड्याल-कंडी-तारापुर-मनसा माता मंदिर, डोला-टिक्कर, राजगढ़-कोयला माता मंदिर, थाची-डीडर, बिलागड़- मगरगल्ला, सेरी-झाकर-काकराधार, राणाबागट-बिहनी, टिपरी-भजौनी-चौग, तपनाली-खौली रोड, गडगुसैन-बागरा-छतरी, तपनाली-घाट, छतराड़ी-गाड़ागुसैन रोड, बसन-सोमगढ़, थट्टा-समालवास, टिक्की- शताधार रोड, थाच-कशौद, बखाली-खोलानल, थलौत-कल्हानी, सरली-डोभा-पंजैन-छडोगी रोड, थलौट-पंजैन- थाच, गोभारत-कलास, डामा-कुनकाता, चक्का-झमेहर, एहजू-बसाही मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed